Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

20 सालों से पुलिस को तलाश थी इस महिला नक्सली की…40 जवानों व 22 ग्रामीणों की हत्या में थी शामिल…कई संगीन वारदातों के रहे हैं मास्टर माइंड…70 लाख का था ईनाम…पति समेत गिरफ्तार…

रायपुर/गढ़चिरौली। महाराष्ट्र की गढ़चिरौली में आज जिला पुलिस बल को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 40 जवानों और 22 ग्रामीणों की हत्या में शामिल महिला नक्सली नर्मदा को उसके पति के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली विस्फोट सहित कई संगीन वारदातों के मास्टर माइंड रहे हैं। नर्मदा की गिरफ्तारी पर सरकार ने 70 लाख रूपये का ईनाम घोषित किया था।

पुलिस के मुताबिक नर्मदा ओडिशा के अलावे, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में भी नक्सली गतिविधि को संचालित करती थी। नर्मदा की 20 सालों से पुलिस तलाश कर रही थी। नर्मदा महाराष्ट्र के वेस्ट जोनल में सब कमांड की प्रमुख है। नक्सलियों की महिला बटालियन को भी नर्मदा ही लीड किया करती थी।



1 मई को गढ़चिरौली में सर्चिंग पर निकले जवानों के वाहन को आईईडी ब्लास्ट से उड़ा दिया गया था। इस घटना की भी मास्टर माइंड नर्मदा ही थी, जो वारदात के वक्त मौके के आसपास मौजूद थी। इस वारदात में 15 जवान शहीद हो गए थे।

वहीं उसका पति किरण भी ग्रामीण इलाकों में नक्सली गतिविधियों को संचालित किया करता है। यही नहीं नये-नये लोगों को नक्सली संगठन में शामिल करने के लिए प्रेरित करने का भी वह सक्रिय रहा है।
WP-GROUP

गिरफ्तार महिला नक्सली नर्मदा पर 40 से अधिक पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोप है, वहीं ओडिशा और अन्य राज्यों में 25 से ज्यादा ग्रामीणों की हत्या में भी इसका हाथ है। अकेले ओडिशा में ही 20 से ज्यादा ग्रामीणों को मुखबिरी के शक में इस महिला नक्सली ने अपने साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा है।

यह भी देखें : 

क्या आपको भी मोबाइल के बारे में सोचते ही होती टेंशन…बार-बार करते हैं तांकझांक…तो हो जाएं सावधान…वरना…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471