रायपुर। प्रदेश के कद्दावर मंत्री रविन्द्र चौबे अब पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गए हैं। चिकित्सकों ने उन्हें घर ले जाने की अनुमति दे दी है। श्री चौबे परिजनों के साथ आज शाम राजधानी रायपुर आ सकते हैं।
ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान लखनऊ-उत्तरप्रदेश में मंत्री रविन्द्र चौबे गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। लखनऊ में भर्ती किया गया था। लगातार उपचार के बाद वे अब पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गए हैं।
सूत्रों की माने तो लखनऊ में लंबे उपचार के बाद अब चिकित्सकों ने उन्हें स्वस्थ्य बतााया है। चिकित्सकों ने सही देखरेख करने तथा आहार-विहार में सावधानी बरतते हुए अभी कुछ दिनों तक हार्डवर्क करने से उन्हें मना किया है। चिकित्सकों ने श्री चौबे को घर ले जाने की अनुमति दे दी है।
बताया जाता है कि परिजन भी अब वापस राजधानी आना चाह रहे हैं। इस लिहाज से श्री चौबे आज अपने परिवार के साथ दिल्ली से राजधानी रायपुर के लिए रवाना हो सकते हैं। बताया जाता है कि वे नियमित विमानसेवा से आज शाम तक राजधानी रायपुर पहुंच सकते हैं।
यह भी देखें :
Add Comment