Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद रमेश बैस होंगे त्रिपुरा के राज्यपाल…राष्ट्रपति ने की 6 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद रमेश बैस त्रिपुरा के राज्यपाल बनाए गए हैं। केंद्र सरकार की सहमति से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 6 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की है।



इसमें सबसे बड़ा नाम आनंदीबेन पटेल का है जो अब मध्य प्रदेश नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल होंगी। इससे पहले राम नाईक यूपी के राज्यपाल पद पर थे। वहीं, लाल जी टंडन को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।
WP-GROUP

इधर, बिहार के राज्यपाल के रूप में फागू चौहान लाल जी टंडन की जगह लेंगे। जगदीप धनकड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल और रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। इनके अलावा आरएन रवि को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

यह भी देखें : 

129 शिक्षाकर्मियों पर बर्खास्तगी की लटक रही तलवार…किसी भी दिन जा सकती है नौकरी…

Back to top button
close