Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

राज्य में तेज-आंधी तूफान के साथ बूंदाबांदी की संभावना…30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवा…

रायपुर। राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान कुछ एक स्थानों को छोड़कर शेष स्थानों में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा। वहीं कहीं-कहीं पर तेज आंधी-तूफान के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। वहीं कहीं-कहीं पर 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। प्रदेश के संभागों में एक-दो स्थानों पर लू चलने की भी संभावा बताई गई है।

मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी-पश्चिम द्रोणिका जो कि उत्तर-पूर्वी राजस्थान और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ था। आज पूर्वी राजस्थान, उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश, झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल के गांगई क्षेत्र तक ऊपरी हवा में 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय बना हुआ है।



इसके अलावा एक चक्रवाती घेरा जो कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और इसके आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा में 3.1 किमी की ऊंचाई से लेकर 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय बना हुआ है। इसके अलावा एक अन्य चक्रवाती घेरा बिहार और इसके आसपास के इलाकों से लेकर झारखंड तक ऊपरी हवा में 0.9 किमी की ऊंचाई पर बन गया है।

मौसम विभाग के सूत्रों की माने तो आने वाले चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेाग। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज आंधी-तूफान के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
WP-GROUP

वहीं कहीं-कहीं पर 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है तथा आसमान में हल्के बादल छाने तथा तेज गर्जना के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। इधर आज राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान में एक बार फिर से मामूली वृद्धि दर्ज की गई है।

आज राजधानी रायपुर में 43.3 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है, इसी तरह अंबिकापुर में 42.0, बिलासपुर में 43.6, पेण्ड्रारोड में 43.8 तथा वनांचल क्षेत्र जगदलपुर में 38.6 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया है। सबसे अधिक तापमान आज दुर्ग में 44.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

[pdf-embedder url=”https://thekhabrilal.com/wp-content/uploads/2019/06/WX-WARNING-10.06..2019.pdf” title=”WX WARNING 10.06..2019″]

यह भी देखें : 

16 जवानों का हत्यारा नक्सली गिरफ्तार…

Back to top button
close