छत्तीसगढ़स्लाइडर

रेल यात्रियों के लिए बूरी खबर…दो दिनों तक ये ट्रनें नहीं चलेंगी…

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए एक बूरी खबर है। दो दिनों तक कई ट्रेन रद्द कर दी गई है। संबलपुर मंडल में कांटाभाजी मुरीबहल रहेनाभाटा में डेवलपमेंट कार्य के कारण टे्रनें रद्द किया गया है।



ये गाड़ियां रहेंगी रद्द
रायपुर से 10 जून को छूटने वाली 58527 रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर रद्द रहेगी। इसी तरह 10 जून को विशाखापट्टनम से छूटने वाली 58528 विशाखापट्टनम रायपुर पैसेंजर भी रद्द रहेंगी।
WP-GROUP

10 जून को दुर्ग से छूटने वाली 58529 दुर्ग-विशाखापट्टनम पैसेंजर रद्द रहेंगी। विशाखापट्टनम से 10 जून को छूटने वाली 58530 विशाखापट्टनम-दुर्ग पैसेंजर भी रद्द रहेंगी। 10 जून को टिटलागढ़ से छूटने वाली 58217 टिटलागढ़ रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी। 11 जून को रायपुर से छूटने वाली 58218 रायपुर टिटलागढ़ पैसेंजर को भी रद्द कर दिया गया है।

यह भी देखें : 

VIDEO: रायपुर: नशे में इस कदर चूर थे ये युवक…कपड़ों तक की नहीं थी सुध… तीन गाडिय़ों में पुलिस ने देखा वो नजारा…खुली रह गई आंखें….

Back to top button