रायपुर। थाना खरोरा क्षेत्र में हुये अंधेकत्ल का पुलिस ने खुलासा करते हुए मामले में दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। एक जून को ग्राम मोहरेंगा के विजयबांधा खार में मिली थी महिला की अधजली लाश। आरेापियों ने महिला की हत्या कर पहचान छुपाने के उद्वेश्य से शरीर को आग से जला दिया था।
अवैध संबंध के चलते आरेापी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला का हत्या किया गया था। बताया गया है कि दोनों आरेापी मुलत: महासमुंद जिले के रहने वाले हैं। महासमुंद से महिला को खरोरा में लाकर दिया था घटना को अंजाम।
आरोपियेां के कब्जे से महिला का करधन, मंगलसूत्र, पायल, बिछिया को जब्त कर लिया गया हैं। आरोपियों के विरूद्ध थाना खरोरा में धारा 302, 201 के तहत है मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई हैं।
जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी खरोरा को मोबाईल से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मोहरेंगा विजयबांधा खार के पास एक अज्ञात महिला का शव अधजली अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना पर थाना प्रभारी के द्वारा घटना स्थल पहुंचकर उपस्थित लोगों से पूछताछ किया गया।
पूछताछ पर ग्राम मोहरेंगा विजयबांध के सरपंच छगन वर्मा के द्वारा बताया गया कि एक जून के लगभग 11:30 बजे खबर प्राप्त हुई कि विजयबांधा खार के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ जिसे उसने देखा कि महिला अधजली उल्टी अवस्था में पड़ा हुआ एवं शरीर के कुछ हिस्सों को किसी जानवर द्वारा खाया गया हैं तथा प्रतीत होता हैं कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अज्ञात महिला की हत्या कर साक्ष्य छूपाने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया है।
चूंकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी अत: टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से अवलोकन कर घटना स्थल के फोटो को विभिन्न सोशल साईट में पहचान हेतु वायरल किया गया साथ ही सरहदी जिलो को वितंतु संदेश के माध्यम से गुम महिला के संबंध में जानकारी देने हेतु संदेश प्रेषित किया गया।
इसी दौरान अज्ञात शव का जिला महासमुंद में गुम इंसान महिला दुर्गेश्वरी साहू के रूप शिनाख्त हुई। टीम द्वारा तकनीकी शाखा एवं मुखबीर की मदद से यह जानकारी प्राप्त हुई कि मृतिका का धर्मेन्द्र साहू से विगत 3 वर्षो से प्रेम संबंध रहा है।
संदेह के आधार पर धर्मेन्द्र साहू को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ किया गया जिस पर आरोपी ने उक्त कृत्य को करना स्वीकार किया। इस योजना में मित्र रामगुलाल को भी शामिल किया गया हैं। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटरसायकल एवं सोने चंादी के जेवरात बरामद किया गया।
यह भी देखें :
प्रकाश चिकित्सा सदन में छापेमारी…स्वास्थ्य विभाग की दबिश…कलेक्टर के निर्देश पर क्लीनिक को किया सील
Add Comment