पानी की कमी…एनीकट नहाने आया था परिवार…तीन बच्चे पानी में डूबे…दो को बचाया गया…एक की मौत…

रायगढ़। केलो नदी पर बने एनिकट पचधारी में शुक्रवार को हुए हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना सुबह आठ बजे की बताई जा रही है। एक ही परिवार के तीन बच्चे नहाते हुए गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने लगे।
वहां मौजूद लोगों ने दो बच्चों को पानी से बाहर निकाल लिया, लेकिन लेकिन एक बच्ची को वे नहीं बचा पाए। दो घंटे चली खोजबीन के बाद एनिकट से बच्ची का शव निकाला गया। जानकारी के अनुसार रायगढ़ के इंदिरा नगर गंगा राम तालाब के पास रहने वाले रामेश्वर सेठ का परिवार अपने बच्चों के साथ पचधारी में नहाने के लिए आया हुआ था।
पानी की समस्या के कारण परिवार नदी में नहाने आया था। परिवार के साथ बच्चे राजू झा (10) प्रियंका (13) शुुभम (12) भी आए थे और आते ही पानी में नहाने लगे। इसी बीच तीनों बच्चे एकाएक पानी से गायब हो गए।
नहाते बच्चों के अचानक गायब होने पर कुछ दूर खड़े रामेश्वर और गौतम को तुरंत आभाष हो गया कि बच्चे डूब गए हैं। उन्होंने नदी में छलांग लगाई और राजू व शुभम को बाहर निकाल लिया, लेकिन प्रियंका को वे नहीं बचा सके। काफी देर खोजबीन के बाद गोताखोरों की मदद से उसका शव एनिकट से करीब 60 मीटर दूर से बरामद किया गया।
यह भी देखें :