रायपुर। मौसम विज्ञानिक के मुताबिक इस बार मानसून पूरी तरह सामान्य रहेगा। दिल्ली में मानसून 1 जुलाई तक आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि भारतीय मौसम विभाग ने 6 जून तक मानसून के केरल में दस्तक देने का अनुमान जताया था।
इस साल औसत की 96 फीसदी बारिश हो सकती है यानी मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से लू और गरम हवा के थपेड़ों से झुलस रहे हैं। राजस्थान के चुरू सहित कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री के पार चला गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक अब इन इलाकों को बारिश के लिए और इंतजार करना होगा। वहीं छत्तीसगढ़ में भी मौसम अब करवट बदलने लगी हैं। 15 जून से प्रदेश में झमाझम बारिश होने की आशंका जताई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून केरल के करीब पहुंच चुका है और 8 जून तक केरल में दस्तक दे सकता है।
मध्य भारत में मानसून आने में 5-10 दिनों की देरी हो सकती है। मुंबई में मानसून 15 जून तक दस्तक दे सकता है। जून में मानसून अनुमान से कम रह सकता है। असामान्य स्थिति की वजह से मानसून में देरी हो रही है।
यह भी देखें :
तेज आंधी-तूफान के बीच हुई बारिश…कई स्थानों में जमकर हुई वर्षा…मौसम में आई ठंडकता
Add Comment