छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

प्रदेश युवा कांग्रेस ने किया प्रस्ताव पारित…राहुल गांधी से इस्तीफा वापस लेने किया निवेदन…राहुल गांधी के नेतृत्व में देश हित मे सदैव लड़ते रहेंगें-कोको पाड़ी

रायपुर। युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षो ने प्रदेश कांग्रेस महामंत्री और युवा कांग्रेस प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी की उपस्थिति में राहुल गांधी से इस्तीफा वापस लेने का निवेदन करते हुए प्रस्ताव पारित किया साथ ही अनुरोध किया की राहुल इस देश की आवश्यकता बनकर जनता के हक की लड़ाई का नेतृत्व करे।

इस सम्बंध में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाड़ी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने कांग्रेस की सर्वधर्म समभाव, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता की लड़ाई का कुशल नेतृत्व किया। छग के सभी युवा कांग्रेसी राहुल गांधी के नेतृत्व में काम करते देश हित मे सदैव लड़ते रहेंगे।
WP-GROUP

प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल ने बताया कि आज बैठक में राष्ट्र्रीय सचिव दीपक मिश्रा ने प्रस्ताव को युवा साथियो के बीच पढा जिसे उपाध्यक्ष चकेश्वर गडपाले और सजमान बाघ ने समर्थन दिया और सभी युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने हाथ उठा कर अपना समर्थन प्रदान किया।



हरितवाल ने बताया कि युवा कांग्रेस ने यह प्रस्ताव रखा कि देश और कांग्रेस के समक्ष चुनौतियों को देखते हुये राहुल का नेतृत्व सिर्फ कांग्रेस ही नही देश के लिए भी आवश्यक है।

यह भी देखें : 

महाधिवक्ता ने पदभार संभालते ही लिए ये निर्णय…संतीश चंद वर्मा ने किया इंकार…नहीं लेंगे शासकीय निवास और फॉलो वाहन

Back to top button
close