छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

सोनिया गांधी को CM भूपेश बघेल ने Tweet कर दी बधाई…कहा…आपके नेतृत्व में संविधान की रक्षा और विचारधारा की प्रभावी लड़ाई जारी रहेगी…

रायपुर। सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुने जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुभकामनाएं दी और कहा हमें विश्वास है कि सोनिया जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की संविधान की रक्षा और विचारधारा की प्रभावी लड़ाई जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस संसदीय दल के नेता चुने जाने पर सोनिया गांधी को बहुत शुभकामनाएं। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा और विचारधारा लड़ाई प्रभावी ढंग से जारी रखेगी।

सोनिया गांधी प्रदेश के अन्य नेताओं ने भी बधाई दी है, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव मोतीलाल वोरा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री मो. अकबर, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री प्रेमसाय सिंह, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री अनिला भेडिय़ा, मंत्री उमेश पटेल, मंत्री रूद्र कुमार गुरू, सहित सभी मंत्री मंडल के सदस्यों, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, लोकसभा सदस्य ज्योत्सना मंहत और दीपक बैज, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री एवं विधायक सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक अमितेष शुक्ल, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, मोर्चा संगठनों, विभागो, प्रकोष्ठों, प्रदेश प्रमुखों ने भी सोनिया गांधी जी को कांग्रेस संसदीय दल के नेता चुने जाने पर बधाई दी।





WP-GROUP

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, धनजंय सिंह ठाकुर, मो. असलम,एम.ए. इकबाल, विकास तिवारी जे.पी. श्रीवास्तव, अभयनारायण राय, आलोक दुबे, कमलजीत सिंह पिंटू ने सोनिया गांधी जी को कांग्रेस संसदीय दल के नेता चुने जाने पर बधाई दी।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : वाह रे! बैंक के अधिकारी-कर्मचारी…यहां रात 12 बजे शराब पीने खुलवा लिया बैंक का दरवाजा…जमकर छलकाने लगे जाम…तभी…

Back to top button
close