Breaking Newsछत्तीसगढ़वायरलस्लाइडर

छत्तीसगढ़ : वाह रे! बैंक के अधिकारी-कर्मचारी…यहां रात 12 बजे शराब पीने खुलवा लिया बैंक का दरवाजा…जमकर छलकाने लगे जाम…तभी…

जशपुर। भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के तपकरा ब्रांच के बैंक अधिकारी-कर्मचारियों की करतूत सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल, शुक्रवार को इस बैंक अधिकारी-कर्मचारियों ने शराब पीने रात 12 बजे बैंक का दरवाजा ही खुलवा दिया और फिर अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जमकर जाम छलकने लगे।

वहीं सर्चिंग पर निकली पुलिस को जब देर रात बैंक में कुछ लोगों के घुसने की खबर मिली तो तत्काल वहां पहुंच गई। तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। फिर क्या था। पुलिस ने अधिकारी-कर्मचारियों को खूब खरी खोट सुनाई।





WP-GROUP

बताया जा रहा है कि जिस वक्त वहां अधिकारी-कर्मचारी जाम छलका रहे थे वहां सिर्फ वे ही थे। सुरक्षा गार्ड भी नहीं था। इसके साथ ही बैंक में सायरन भी बंद पड़ा था।

यह भी देखें : 

प्रचंड गर्मी से जल रहा आधा हिंदुस्तान…रेड Alert जारी…50 के करीब पहुंचा पारा…

Back to top button
close