Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़: सांसद रेणुका सिंह को मिलेगा मोदी मंत्रीमंडल में स्थान…कई और नामों की भी चर्चा…

रायुपर। नरेन्द्र दामोदर दास मोदी गुरुवार की शाम दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनकी मंत्रीमंडल के कैबिनेट मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। यह पूरा कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में होगा।

बहुमत मिलने के साथ ही इस बात की चर्चा शुरु हो गई थी किसे मंत्री बनाया जाएगा और किसे जगह नहीं मिलेगी। छत्तीसगढ़ में नामों को लेकर चर्चा चल रही है। 2014 में विष्णुदेव साय को राज्य मंत्री बनाया गया था।



अटल सरकार में भी छत्तीसगढ़ से पूर्व सीएम रमन सिंह और रमेश बैस को स्थान मिला था। अब 2019 में जिन नामों पर चर्चा हो रही है उसमें रेणुका सिंह का नाम सबसे ऊपर है। इसके अलावा सरोज पांडेय और सुनील सोनी का भी नाम लिया जा रहा है।

सूत्रों से आ रही जानकारी के मुताबिक सरगुजा से सांसद रेणुका सिंह का नाम मोदी मंत्रीमंडल के लगभग तय हो चुका है। इसके अलावा रायपुर लोकसभा के सांसद सुनील सोनी के नाम भी चर्चा हो रही है, लेकिन सूत्रों की मानें तो रेणुका सिंह का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है।


WP-GROUP

इस बात को इस तरह समझा जा सकता है कि रेणुका सिंह को क्यों मंत्री बनाया जा रहा है तो यह साफ है कि आदिवासी बहुल राज्य में रेणुका सिंह आदिवासी समाज से आती है। वह भी सरगुजा से जो आदिवासी बहुल इलाका है। रेणुका सिंह को मंत्री बनाकर आदिवासियों को साधने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके साथ ही वह जिस इलाके से आती है वह इलाका राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के प्रभाव वाला माना जाता है। रेणुका सिंह को मंत्री बनाकर एक तीर से कई निशाने साधने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी देखें : 

ट्रंप ने जताया मोदी पर भरोसा! भारतीय रुपये को लेकर किया ये ऐलान…

Back to top button
close