रायपुर। छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ द्वारा छ.ग. में कार्यरत 1 लाख 80 हजार अनियमित कर्मचारियों के नियमितिकरण हेतु आचार संहिता के समाप्त हो जाने पर नई रणनीति बनाने हेतु 2 जून रविवार को कलेक्ट्रेट गार्डन में संघ की बैठक रखी गई है।
उक्त जानकारी कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग मिश्रा दी । संघ के अध्यक्ष गोपाल साहू, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश गजेन्द्र, सचिव राजकुमार कुशवाहा, कमलेश सिन्हा, रामकुमार साहू, धर्मेन्द्र सिंह राजपूत, राधेश्याम देवांगन, ग्वाला प्रसाद, मानसिंह चैहान, पंकज चन्द्राकर ने संयुक्त रूप से बताया कि आचार संहिता के समाप्त हो जाने पर महासंघ पुन: अपनी नियमितिकरण की मांग हेतु भविष्य की रणनीति तय करने हेतु 2 जून को एक राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की है।
इस बैठक में सभी 27 जिलों के पदाधिकारियों के आने की संभावना है। इस बैठक के बाद ही निर्णय लिया जायेगा कि अब संघ का अगला कदम क्या होगा। संघ के संरक्षक विजय कुमार झा व प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्रा में अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की बात कही थी तथा नियमितिकरण हेतु समिति का गठन भी किया गया है किन्तु आज पर्यन्त समिति की किसी बैठक की जानकारी प्राप्त नहंी हो सकी है। इससे कर्मचारियों में अनभिज्ञता की स्थिति निर्मित हो रही है।
बैठक में समस्त बिन्दुओं पर चर्चा किया जाकर आगे की स्थिति पर चर्चा की जायेगी।
यह भी देखें :
बच्चियों को तोडनी होगी झिझक…किशोरियों को स्वच्छ एंव स्वस्थ महावारी का दिया संदेश
Add Comment