छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

कांग्रेस विधिक प्रकोष्ठ की बैठक में बोले लखमा… RSS के लोग नाथूराम गोडसे के समर्थक…अब बम और बंदूक से नहीं कानून से लडऩा है…

रायपुर। कांग्रेस के विधिक प्रकोष्ठ की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस से जुड़े वकील व विधिक सलाहकार शामिल हुए। बैठक में उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी हुए शामिल। बैठक में कानून व वकीलों का उपयोग किस तरह से विपक्ष व बीजेपी की हमले से सरकार को बचाने पर मंथन किया गया।



मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने लंदन जाकर पढ़ाई की। फिर देश की आजादी की लड़ाई लड़ा। गांधी के बाद सबसे ज्यादा बार जेल नेहरू जी गए। ये आरएसएस के लोग कानून को मानते नहीं। कानून के विरुद्ध काम करते हैं। ये नाथूराम गोडसे के समर्थक हैं।


WP-GROUP

अभी के दौर में हमें डंडा हथियार से नहीं क़ानून से लडऩा है। बम और बन्दूक से नहीं, अब लड़ाई कानून से। कानून के बदौलत ही हम बीजेपी व आरएसएस को हरा सकते हैं।
कानून के माध्यम से हमारा सरकार क्या कर रहा है, इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाने हंै। हर जिले व तहसील मुख्यालय में कांग्रेस वकील नियुक्त करेंगे, ताकि गरीबों को भी आसानी से विधिक न्याय मिल सके।

यह भी देखें : 

BIG BREAKING छत्तीसगढ़ : बैलाडीला से रायपुर आ रही मनीष ट्रेवल्स की बस पलटी… 6 यात्री घायल…कड़ी मशक्कत के बाद निकले लोग…

Back to top button
close