कैमूर। बिहार में डीजे की तेज धुन ने शादी के मंगल गीतों को मातमी सन्नाटे में बदल दिया। मामला कैमूर जिले से जुड़ा है जहां डीजे की तेज आवाज से जर्जर मकान का छज्जा नीचे आ गिरा।
इस हादसे में जहां दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कई लोग जख्मी हो गए। घायलों में बाराती और गांव के लोग भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक कैमूर जिले के भगवानपुर थाना के नौगढ़ में खोभारी कुशवाहा की बेटी की बारात चैनपुर से आई थी।
इस दौरान बारात लगाने के क्रम में गांव के ही अर्जुन साह के मकान का जर्जर हो चुका छज्जा डीजे की तेज आवाज से नीचे आ गिरा। छज्जा गिरने से एक बुजुर्ग और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 15 अन्य लोग भी घायल हो गए।
इस घटना के बाद से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों ने जख्मी लोगों को मलवे के नीचे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी लोगों का इलाज जिले के कैमूर और भगवानपुर अस्पताल में चल रहा है।
यह भी देखें :
Add Comment