छत्तीसगढ़स्लाइडर

बीजापुर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी…दो वारंटी नक्सली गिरफ्तार…

जगदलपुर। बीजापुर जिला पुलिस ने दबिश देकर दो वारंटी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दोनों संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं।बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि उसूर थाने से पुलिस का संयुक्त बल गश्त सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। ग्राम टेकमेटला एवं भूसापुर के मध्य जंगल में कुछ संदेही किस्म के लोग पुलिस को देखकर भागने लगे, जिनका पीछा कर पकड़ा गया। दोनों वारंटी नक्ससी निकले। दोनों के नाम पूनेम आयतु एवं माड़वी लिंगा है।





WP-GROUP

पकड़ाए नक्सली हत्या, हत्या का प्रयास, आगजनी, अपहरण, लूटपाट, पुलिस पर फायरिंग, बारूदी विस्फोट एवं सड़क काटने जैसी संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं।

यह भी देखें : 

सड़क पर चलते हुए मोबाइल पर बात करना कानून अपराध…संसद में बिल पेश…देना होगा जुर्माना…

Back to top button
close