
रायपुर। राजधानी के व्यस्ततम इलाके तेलघानी नाका के एक घर में भीषण आग लगने से एक महिला जिंदा जल गई। वहीं एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आग लगने से घर का पूरा सामान भी खाक हो गया।
आग लगने की खबर से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। इसी बीच किसी ने फायर बिग्रेड को इसकी जानकारी दी। इसके बाद फायर बिग्रेड की टीम ने वहां पहुंचकर आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
देखें वीडियो…
यह भी देखें :