रायपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य की जनता ने न्यायÓ कर दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में झूठे वादे करके कांग्रेस राज्य की सत्ता पर काबिज तो हो गई है।
लेकिन 5 माह में ही उसका वास्तविक चरित्र सामने आ गया। छत्तीसगढ़ की जनता ने झूठे वादे करके सत्ता हासिल करने वाली कांग्रेस के कर्मों का फल उसे लोकसभा चुनाव में दे दिया है।
उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 5 साल में जो कार्य किए हैं वह कांग्रेस 50 साल में भी नहीं कर सकी थी। देश की जनता ने यह देख लिया है कि जनता के हित और देश का सम्मान मोदी के नेतृत्व में ही सुरक्षित है।
छत्तीसगढ़ की जनता ने भी जिस तरह आज भाजपा को एक तरफा समर्थन दिया है। उससे स्पष्ट है की हमारे प्रदेश की जनता ने भाजपा पर अपना भरोसा व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास को अवरूद्ध होने से रोकने की जिम्मेदारी हमें सौंपी है।
उसेंडी ने कहा कि हम विश्वास दिलाते हैं की राज्य की कांग्रेस सरकार चाहे अपने कर्तव्य से कितनी भी विमुख क्यों ना हो लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के हितों का पूरा ख्याल रखेगी और जिस उद्देश्य से अटल ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया उस उद्देश्य की पूर्ति मोदी के नेतृत्व में होगी।
यह भी देखें :
अभिनेता से नेता बने सनी देओल जीते चुनाव…गुरदासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के सुनील जाखड़ को हराया
Add Comment