Breaking Newsचुनाव 2019छत्तीसगढ़वायरलसियासतस्लाइडर

BIG BREAKING: छत्तीसगढ़: 9 सीटों पर भाजपा आगे…सरगुजा की रेणुका सिंह ने बनाई जबरदस्त बढ़त… 1,20,000 वोटों से आगे…रायपुर के सुनील सोनी और दुर्ग के विजय बघेल भी ऐतिहासिक लीड की ओर…

रायपुर। देश में 17वीं लोकसभा के गठन के लिए हुए लोकसभा चुनाव में आए रूझान से स्पष्ट होता है कि इस बार भी देश में नमो नमो की गूँज कायम है। जनता दोबारा प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को चाहती है। अब तक आए रूझान के अनुसार एनडीए 341 सीटों पर आगे चल रही है।

वहीं निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ द्वारा जारी परिणाम के अनुसार छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में 9 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। जारी मतगणनाके अनुसार 11 लोकसभा सीटों में अब तक सरगुजा की भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह, कांग्रेस के प्रत्याशी से सर्वाधिक 120000 वोटों से आगे चल रही है।

दूसरे क्रम में दुर्ग के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी से 104310 वोटों से आगे चल रहे है वहीं रायपुर के प्रतिष्ठित मुकाबले में बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे से 82842 मतों से आगे चल रहे हैं।



बस्तर में कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज भाजपा प्रत्याशी से 29457 वोटों से आगे चल रहे है। जांजगीर-चांपा में गुहाराम अजगले कांग्रेस प्रत्याशी से 32999 वोटों से आगे चल रहे हंै। महासमुंद लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी धनेन्द्र साहू 8832 वोटों से भाजपा प्रत्याशी से आगे चल रहे है।

रायगढ़ में भाजपा प्रत्याशी गोमती साय अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी से 50161 वोटों से आगे चल रही है। कोरबा में भाजपा प्रत्याशी ज्योतिनंद दुबे कांग्रेस की प्रत्याशी ज्योत्सना महंत से 14795 वोटों से आगे चल रहे है। बिलासपुर में भाजपा प्रत्याशी अरुण साव कांग्रेस के प्रत्याशी से 43916 वोटों से आगे चल रहे है।
WP-GROUP

कांकेर में भाजपा प्रत्याशी मोहन मंडावी अपने निकटम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के बीरेश ठाकुर से 15382 वोटों से आगे चल रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की लोकसभा राजनांदगांव में सर्वाधिक प्रतिष्ठा के मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय कांग्रेस प्रत्याशी भोला राम सिन्हा से 54336 वोटों से आगे चल रहे है।

भारत निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ द्वारा जारी की गई मतगणना के अनुसार समाचार लिखे जाने तक उक्त चुनाव परिणाम घोषित किये गये है। अंतिम राउंड में चुनाव परिणाम में बदलाव की पूर्ण संभावना है।

यह भी देखें : 

LIVE Lok Sabha Election Result 2019: BIG BREAKING: 50 साल के बाद किसी पार्टी को लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत मिला: अमित शाह

Back to top button
close