लोकसभा 2019 के चुनावों में कई फिल्मों सितारे भी मैदान में हैं और इनका जलवा भी चल रहा है। ताजा रुझानों की देखें तो पंजाब की गुरदासपुर सीट पर सनी देओल ने 14 हजार, मथुरा सीट से हेमा मालिनी ने सोलह हजार जबकि दिल्ली में हंसराज हंस ने 40 हजार से ज्यादा मतों से बढ़त बना ली है। वहीं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर पीछे चल रही हैं। रामपुर में आजम खान से आगे निकलीं जया प्रदा…
तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर बांग्ला सिनेमा के पांच बड़े सितारे लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के टिकट पर राज बब्बर (फतेहपुर सीकरी), शत्रुघ्न सिन्हा (पटना साहिब) और उर्मिला मातोंडकर (मुंबई नॉर्थ) से चुनावी मैदान में हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने दिल खोलकर बॉलीवुड और भोजपुरी सितारों को टिकट दिया है। इनमें सनी देओल (गुरदासपुर), जयाप्रदा (रामपुर), हेमा मालिनी (मथुरा), रविकिशन (गोरखपुर), निरहुआ (आजमगढ़) शामिल हैं।
ताजा रुझानों में
- जमकर चल रहा है सनी पाजी का ढाई किलो का हाथ।
- दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, अबकी बार 300 के पार
- शीला दीक्षित से आगे निकले मनोज तिवारी
- प्रिया दत्त पीछे
- शत्रुघ्न सिन्हा पीछे
- उर्मिला मातोंडकर पीछे
- गोरखपुर में पन्द्रह हजार वोटों से रविकिशन आगे
- सिंगर हंसराज हंस आगे
- प्रकाश राज पीछे
- अखिलेश यादव से पीछे चल रहे हैं निरहुआ
- गोरखपुर में आगे चल रहे हैं रवि किशन
- लखनऊ में शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम पीछे
- बीजेपी की सीट से रवि किशन आगे
- बीजेपी के बाबुल सुप्रियो 2000 मतों से आगे
- पंजाब की गुरदासपुर से सनी देओल आगे
यह भी देखें :
Add Comment