Breaking Newsचुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

जानिए छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में इस वक्त क्या है वोटों का मार्जिन…9 सीट में BJP, 2 में कांग्रेस आगे…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2019 के मतगणना में शुरूआती रूझान के बाद अब स्थिति स्पष्ट होने शुरू हो गए हैं। प्रदेश के 11 लोकसभा सीटों में से दोपहर 11.30 बजे तक भाजपा 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस 2 सीटों पर आगे हैं।



कांग्रेस बस्तर और महासमुंद सीट पर आगे चल रही है। बाकी 9 सीटों बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, कांकेर, कोरबा, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव और सरगुजा में बढ़त बनाए हुए हैं।
WP-GROUP

अभी तक दुर्ग लोकसभा सीट से विजय बघेल सबसे ज्यादा 80122 वोटों से आगे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रायपुर से सुनील सोनी 60513 और सरगुजा से रेणुका सिंह 56736 वोटों की लीड पर हैं।
देखें सुबह 11.30 बजे की स्थिति…

1. बस्तर -कांग्रेस के दीपक बैज 26781 वोट से आगे.
2. महासमुंद- कांग्रेस के धनेंद्र साहू 12621 वोट से आगे
3. बिलासपुर- बीजेपी के अरुण साव 26573 वोट से आगे
4. दुर्ग- बीजेपी के विजय बघेल 80122 वोट से आगे
5. जांजगीर चंपा – बीजेपी के गुहराम अजगले 29036 वोट से आगे
6. कांकेर- बीजेपी के मोहन मंडावी 11205 वोट से आगे
7. कोरबा – बीजेपी के ज्योतिनंद दुबे 12101 वोट से आगे
8. रायगढ़ – बीजेपी की गोमती साय 39049 वोट से आगे
9. रायपुर – बीजेपी के सुनील सोनी 60513 वोट से आगे
10. राजनन्दगाव – बीजेपी के संतोष पांडेय 26171 वोट से आगे
11. सरगुजा – बीजेपी की रेणुका सिंह 56736 वोट से आगे

यह भी देखें : 

खूब चल रही… राजनीति के पिच पर फिल्मी सितारों की बैटिंग… जमकर चल रहा सनी पाजी का ढाई किलो का हाथ… तो हेमा मालिनी जीत की ओर…उर्मिला मातोंडकर पीछे…

Back to top button
close