रायपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के मतगणना शुरू हो गई है। शुरूआती रूझान भी आना शुरू हो गए हैं। पहले एक घंटे की गणना में छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है। इस समय भाजपा 6 सीटों पर आगे चल रही हैं, वहीं कांग्रेस 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है।
मतगणना शुरू होने के कुछ देर में कांग्रेस आगे चल रही थी। उसके बाद भाजपा आगे हो गई।
रायपुर दक्षिण में पहले राउंड की गणना मेंं कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे 243 वोटो से आगे थे। यहां बीजेपी से सुनील सोनी और कांग्रेस से प्रमोद दुबे के बीच के बीच टक्कर है। वहीं दुर्ग लोकसभा से ही भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल 6 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। बस्तर लोकसभा में चित्रकोट विधानसभा से 1000 व बस्तर विधानसभा से 400 वोट से दीपक बैज आगे चल रहे हैं।
यह भी देखें :
Add Comment