मेष
यह आपके लिए बाधाओं और मुश्किल से निपटने के लिए एक कठिन समय है। आज कार्य स्थल पर दूसरों की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने से बचें। अपने लक्ष्यों को प्राथमिकता दें। दूसरों से उपहार प्राप्त करने का यह अच्छा समय है। लंबे समय से लंबित मुकदमेबाजी और अदालती मामले आपके पक्ष में सुलझेंगे।
जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें एक मौका मिलेगा। पारिवारिक एवं सामाजिक संदर्भ में आप किसी भी गलती के लिए सवालों के घेरे में आएंगे। छात्रों को विवरणों पर अधिक ध्यान देना होगा। बच्चे जीवन में अच्छा करेंगे और अच्छी प्रगति दिखाएंगे। स्वास्थ्य शुभ रहेगा।
वृष
आज स्थिति कुछ खराब रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। फलस्वरूप कामों को सही ढंग से करने में आप स्वयं को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। खान-पान पर संयम रखकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं।
आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर मजबूत होंगे। आपकी सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। किन्तु घरेलू मामलों में सावधानी से काम लें।
मिथुन
कार्य-व्यापार अच्छा रहेगा, किन्तु आर्थिक रूप से दिन कुछ उठापटक वाला रह सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर आपको कामों में सफलता मिलेगी। छोटी-मोटी यात्राएं भी सकती हैं।
गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं। हालांकि ये बड़ी चिंताएं नहीं होंगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। किन्तु इस समय माता-पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा।
कर्क
आज आप में से कुछ को आपके भागीदार या किसी करीबी सहयोगी से समस्या हो सकती है। व्यवसाय संबंधित यात्राएं वांछित परिणाम नहीं दे पाएंगी। नए कार्यस्थल से जुड़ने या नई परियोजनाओं और उपक्रमों को शुरू करने के लिए दिन ज्यादा अनुकूल नही है। कार्य स्थल पर किसी से झगड़े और टकराव से बचने की कोशिश करनी चाहिए।
यदि कोई प्रेम संबंध हो, तो यह एक बुरा मोड़ ले सकता है। आप में से कुछ लोग बदनामी और अपमान का शिकार हो सकते हैं। पारिवारिक परिवेश आज आप में से कुछ को भावनात्मक रूप से परेशान कर सकता है। जीवनसाथी या संतान के स्वास्थ्य से सम्बंधित कुछ चिंता हो सकती है।
सिंह
आज का दिन मिश्रित प्रभाव प्रदान करने वाला है। आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके आप प्रचुर लाभ प्राप्त कर पाएंगें।
आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार संभव है, किन्तु पारिवारिक जीवन की उथल-पुथल, परिवारिक सदस्यों का बिगड़ता स्वास्थ्य और संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेंगे। आप आंखों या कानों को प्रभावित करने वाली कुछ छोटी बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं।
कन्या
आप सभी गतिविधियों में चमकेंगे और आगे बढ़ने में भाग्य आपका समर्थन करेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए कोई विशेष कार्य सफलता प्रदान कर सकता है। विदेशी संपर्क वाले लोगों को अचानक लाभ मिलेगा और यात्रा भी हो सकती है। आय अच्छी रहेगी और स्वरोजगार में लिप्त जातक एक आकर्षक सौदे को अंतिम रूप प्रदान कर सकते हैं।
पारिवारिक सदस्यों के मध्य सामंजस्य रहेगा और पारिवारिक उत्सव आपको व्यस्त रखेंगे। आप अपने प्रिय के साथ सुखद क्षणों का आनंद लेंगे। आप अपने और अपने परिवार के लिए एक स्वस्थ जीवन शैली प्राप्त करने के लिए नए नवीन उपाय खोज सकते हैं।
तुला
आज का दिन आपके लिए बहुत उत्साहजनक नहीं है। आज कार्यों में देरी और अड़चनें आ सकती हैं। हालांकि पारिवारिक सहयोग रहेगा और आर्थिक रूप से आप ठीक करेंगे।
अपने विचारों और कार्यों को फिर से व्यवस्थित करने पर ध्यान दें, क्योंकि आपको अधिक अनुशासित और व्यवस्थित होने की आवश्यकता है। मौसमी बीमारियों से बचाव रखने के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं और स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है।
वृश्चिक
आज मिश्रित परिणामों की अवधि है। इस समय आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आप अनावश्यक जटिलताओं में फंस सकते हैं और चल रही परियोजनाओं में आपको बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
आपको इस समय कड़ी मेहनत करनी होगी। वित्तीय मुद्दों को हल करने में भी कुछ समय लग सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच लें। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और आप बड़े उत्साह के साथ पारिवारिक गतिविधियों में भाग लेंगे। यात्रा संभव है। यह लाभदायक भी रहेगी।
धनु
आपका रचनात्मक कौशल आज चरम पर होगा और आप इसका उपयोग अपने सभी कामों में करेंगे। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोग अच्छा करेंगे और अच्छा लाभ भी प्राप्त करेंगे। आप बैठकों, प्रस्तुतियों, प्रदर्शनियों और सम्मेलनों में लोकप्रिय रहेंगे।
आप अपने घर को पुन: व्यवस्थित करने की योजना बनाएंगे और कुछ कलाकृतियों की खरीददारी भी करेंगे। सहभागिता बढ़ेगी और आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ एक छोटी यात्रा कर सकते हैं।
मकर
कुछ भावनात्मक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। आज आपके लिए किसी भी प्रकार के तर्क से बचना बेहतर होगा। वरिष्ठों और सहकर्मियों से वांछित मदद प्राप्त होने में विलंब हो सकता है। चीजों को नियंत्रण में लाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।
अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए आप अपने वित्तीय कौशल का प्रदर्शन करेंगे और कमीशन के माध्यम से भी कुछ कमाई भी की जा सकती है। आपको किसी यात्रा को स्थगित करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और परिवार में किसी बड़े की सलाह उपयोगी साबित होगी।
कुंभ
कमाई में वृद्धि होगी और पैसे कमाने के नए जरिए बनेंगे। आपके भाई-बहन से भी आपको फायदे मिल सकते हैं। आपके पिता आपको सहयोग करेंगे, लेकिन आपको अपनी माता की सेहत की तरफ ध्यान देना पड़ेगा। आपको अपने काम की वजह से अपने घर से दूर भी रहना पड़ सकता है।
प्रेम-प्रसंगों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। परिवार को लेकर आप कुछ भावुक हो सकते हैं। विवाह या सगाई की बात करने के लिए समय अनुकूल है। परन्तु किसी भी मामले में जिद करने से बचें।
मीन
उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। आर्थिक मामलों में थोड़ा संभल कर चलें, जरुरत से अधिक खर्च परेशानियां पैदा कर देगा। अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। नए मित्र बनेंगे परन्तु थोड़ा सावधान रहें, क्योंकि इनमें से अधिकतर स्वार्थी हो सकते हैं।
यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें और जहां तक संभव हो किसी को अपने साथ ले कर जाएं। संतान को लेकर मन परेशान रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता या नई नौकरी के साक्षात्कार के लिए समय मध्यम है।
यह भी देखें :
Add Comment