छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

एनजीटी स्टेट कमेटी के अध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा ने किया निरीक्षण…नगरीय क्षेत्र के कई प्रोजेक्टों की ली जानकारी

रायपुर। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के राज्य स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति धीरेन्द्र मिश्रा ने सोमवार को सरोना डम्पिंग यार्ड, संकरी लैण्डफिल साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्ड में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की प्रक्रिया को भी देखा।

न्यायमूर्ति मिश्रा सहित आला अधिकारियों ने तेलीबांधा तालाब का भी निरीक्षण किया। जहां नीरी व भेल के सहयोग से जैविक पद्धति से जल शुद्धिकरण प्रक्रिया प्रचालित की जा रही है। इस दौरान नगरीय प्रशासन की प्रमुख सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी, आवास पर्यावरण विभाग की प्रमुख सचिव पी.संगीता, राज्य शहरी विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौमिल रंजन चौबे, नगर निगम कमिश्नरशिव अनंत तायल सहित एन जी टी के सदस्य व आला अधिकारी प्रमुख रूप से साथ थे।



अध्यक्ष न्यायमूर्ति मिश्रा ने डम्पिंग यार्ड में कचरा कलेक्शन व प्रस्तावित संयंत्र की अब तक की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने पुराने कचरे के समयबद्ध निपटारे के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने निर्देशित किया है।

न्यायमूर्ति श्री मिश्रा इस दौरान सकरी स्थित लेण्डफिल साइट भी देखने गए और कार्य एजेंसियों से उनकी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली,यहां उन्होंने अपशिष्ट के निपटारे हेतु संयंत्र स्थापना के लिए समयबद्ध कार्यक्रम निर्धारित करने हेतु निर्देशित किया है।


WP-GROUP

नगरीय क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के संबंध में भी उन्होंने जानकारी ली। जस्टिस मिश्रा ने सेकंडरी कलेक्शन प्वाइंट पर भी कचरा सड़क या मौके पर न गिरे,इसका भी ध्यान रखने संबंधितों से कहा है। उन्होंने कचरा संकलन में लगे हर वाहन पर सूखे व गीले कचरे के संग्रहण के लिए पृथक पृथक कंपार्टमेंट बनाने और हर नागरिक को कचरा इस आधार पर अलग अलग देने प्रेरित करने कार्य एजेंसी डेल्ही एम.एस.डब्लू साल्युशंस से कहा है।

यह भी देखें : 

सिम्स अस्पताल के लिफ्ट में फंसे मरीज…परिसर में मचा हड़कंप

Back to top button
close