क्राइमदेश -विदेशस्लाइडर

तीन नाबालिग बच्चियों से रेप…पिटाई से एक आरोपी की मौत…

जयपुर। राजस्थान के तीन अगल-अलग हिस्सों में तीन नाबालिग बच्चियों से रेप का मामला सामने आया है। इनमें से अलवर के मामले में तो एक आरोपी की पीडि़ता के परिजनों द्वारा की गई कथित पिटाई में मौत भी हो गई।

पुलिस का कहना है कि अलवर के हसरौरा में तीन किशोरों ने गांव में अपने एक रिश्तेदार की शादी में आई बच्ची से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना 14 मई की है। लड़की के परिवार वालों ने उन्हें उसी रात देख लिया था लेकिन एक आरोपी भाग गया और दो छिप गए।



अगली सुबह पीडि़ता के भाई ने दो आरोपियों को एक जगह छिपे हुए देखा तो उसने व अन्य लोगों ने उनकी पिटाई की पर वह किसी तरह भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया एक आरोपी बाद में सड़क के किनारे मृत पाया गया।

लड़की व लड़के दोनों के परिवार वालों ने मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता की मां ने तीन आरोपियों के खिलाफ तो मृतक लड़के के परिवार वालों ने लड़की के भाई व पांच छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
WP-GROUP

बाकी दोनों आरोपियों को भी शुक्रवार को हिरासत में ले लिया गया और उन्हें शनिवार को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। चुरू में छह साल की एक बच्ची से उसके ही एक किशोर रिश्तेदार द्वारा बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है।

भानीपुरा पुलिस थाने के थानाधिकारी मलकीयत सिंह ने बताया लड़की पानी लेने गई थी तभी 14 साल का आरोपी उसे सुनसान जगह ले गया और अपराध किया। उसे हिरासत में ले लिया गया है।

वहीं धौलपुर जिले के खुर्द गांव में आठ साल की एक बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। धौलपुर के महिला थाने के थानाधिकारी यशपाल सिंह ने कहा अपने नाना के पास रह रही बच्ची से परवेश (18) ने दुष्कर्म किया। उसे पकड़ लिया गया है।

यह भी देखें : 

VIDEO: बीच महफिल… खुला प्रियंका की ड्रेस का बटन, पति निक ने किया ठीक!

Back to top button