रायपुर। कर्ज वसूली में किसानों को जेल पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कर्ज माफी की हकीकत जानने भाजपा ने एक जांच समिति बनाई है।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूनम चंद्राकर की अध्यक्षता में यह कमेटी बनाई गई है। इसमें मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भारत सिंह सिसोदिया, मंत्री चंदन साहू, गौरीशंकर श्रीवास और दिलीप पाणिग्रही शामिल हैं।
यह जांच दल जेल गए किसानों से मुलाकात करेगा। वहीं पांचों संभागों में किसानों से बात कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौपेंगा। जांच दल आज सुबह बस्तर रवाना हो रहा है।
यह भी देखें :
Add Comment