रायपुर। राजधानी के डगनिया में एक नवजात शिशु मिला है। अज्ञात लोगों ने बच्चे को कूड़े में फेंक दिया था। बताया गया कि बच्चे का जन्म आज ही हुआ है। बच्चे को 102 के जरिए रायपुर के अंबेडकर अस्पताल लाया गया है।
जहां बच्चा को डॉक्टरों ने नर्सरी वार्ड में भर्ती किया है। आज सुबह कूड़े से नवजात बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। कुछ लोग पास जाकर देखे तो बच्चा पड़ा हुआ था। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस का कहना है कि बच्चा अवैध संबंध का परिणिति हो सकता है। लोक-लाज के डर से उसके माता-पिता ने उसे कूड़े फेंक दिया होगा। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
यह भी देखें :
पति-पत्नी में विवाद…पिता ने 6 माह के मासूम बच्चे को जमीन में पटकर मार डाला…
Add Comment