महासमुुंद। प्रतिबंध के बाद भी जर्दायुक्त गुटखा की बिक्री नहीं रूक रहा है। जर्दायुक्त गुटखा आसानी से हर पान ठेलों और किराना दुकानों में मिल जा रहा है। कल फिर नगर में लाखों का जर्दायुक्त गुटखा खपाने की तैयारी थी।
गुुटखा को टाटाएस वाहन में भर कर लाया जा रहा था। उसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिल गई। पुलिस ने उक्ता वाहन को धर दबोचा। वाहन से जब्त गुटखे की कीमत लगभग सात लाख रुपए आंगी गई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग महासमुंद जिले में प्रतिबंधित जर्दायुक्त गुटखा खपा रहे हैं। महासमुंद से रायपुर की ओर चार पहिया वाहन में प्रतिबंधित जर्दायुक्त गुटखा खपाने के लिए ले जा रहे हैं।
पुलिस ने उक्त वाहन को ग्राम साराडीह मोड़ एनएच-353 के पास रोककर तलाशी ली। वाहन से 9 प्लास्टिक की बोरी में 1440 पुड़ा जर्दायुक्त गुटखा बरामद हुआ। जिसकी कीमत 6,80000 रुपए आंकी गई है।
पुलिस ने चालक ग्राम दयापुर जिला कानपुर उत्तरप्रदेश हॉल भलेसर रोड के शैलेन्द्र यादव से उक्त प्रतिबंधित गुटखा के संबंध में पूछताछ की गई, पर चालक ने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया।
यह भी देखें :
Add Comment