Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी…और बढ़ेगी गर्मी…दो दिन बाद द्रोणिका का असर हो जाएगा समाप्त…

रायपुर। प्रदेश में इन दिनों जमकर गर्मी पड़ रही है। गर्मी से लोग बेहाल हैं। सुबह से ही सूर्य की किरणें चूभने लगती है। दोपहर में भीषण गर्मी के चलते सड़कें सुनी हो जा रही हैं। दूसरी ओर द्रोणिका का असर भी दिखाई दे रहा है।

इस वजह से दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है। हालांकि राजधानी में इसका असर दिख नहीं रहा है। दो दिन बाद द्रोणिका का असर समाप्त हो जाएगा। इसके बाद तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। बुधवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ से लेकर बिहार तक द्रोणिका बनी हुई है। द्रोणिका का असर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ही है। बुधवार को सारंगढ़ और बरमकेला में 3-3 सेमी बारिश हुई।



इसके अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों में सामान्य रहे।

गुरुवार को भी प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। दो दिन बाद द्रोणिका असर समाप्त हो जाएगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। गुरुवार को राजधानी में आकाश साफ रहेगा। अपरान्ह या शाम को आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
WP-GROUP

कहां कितना रहा तापमान

  • रायपुर- 43.4- 29.8 ।
  • माना एयरपोर्ट- 43.0- 29.4।
  • बिलासपुर – 44.0- 27.4।
  • पेंड्रारोड- 40.5- 25.7।
  • अंबिकापुर- 40.0- 25.2।
  • जगदलपुर- 37.1-23.2।
  • दुर्ग- 43.9-29.2।
  • राजनांदगांव- 42.7- 27.5।

यह भी देखें : 

सावधान! बंद हो रहे हैं ATM…बढ़ सकती है आपकी मुसीबत…

Back to top button
close