रायपुर। कोलकाता में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले और पत्थरबाजी एवं आगजनी के विरोध में बुधवार को प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शांतिमार्च निकाली।
शांतिमार्च भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से शुरू हुई जो टॉउन हाल गांधी प्रतिमा तक काली पट्टी बांधकर निकाली गई। इसके बाद रायपुर कलेक्टर को मुख्य चुनाव आयोग नई दिल्ली के लिए ज्ञापन सौंपकर अंतिम चरण चुनाव तक ममता बैनर्जी को प्रतिबंध लगाने की मांग की गई।
ज्ञात हो कि कल के हमले में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा है कि ममता बेनर्जी की सरकार में एवं उनके गुंडे कार्यकर्ताओं ने पूरे पंश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव में आतंक एवं भय का माहौल निर्मित किया है तथा बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या हुई।
इस अवसर पर भाजपा पांडे सहित वरिष्ठ नेतागण एवं पार्टी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे। सरोज पांडे ने कहा कि रमन सिंग ने कहा कि घटना को लेकर हम लोगों ने मौन प्रदर्शन किया। गांधीजी की प्रतिमा के सामने हम सब ने भगवान से प्रार्थना की कि ममता को सद्बुद्धि दें।
जिस प्रकार भय और आतंक राज हिंदू केवल कांग्रेसी गुंडों के द्वारा स्थापित कर रही है। राष्ट्रीय त्यागी की रैली जो निकली और ढाई लाख तीन लाख लोगों की उपस्थिति देखने के बाद ममता को लगा कि उसके सत्ता जा रही है।
उसके सरकार जा रही है और उसकी बौखलाहट में मानो राष्ट्रीय गीतों पर रैली में आक्रमण हुआ। उनकी ओर से पत्थर और डंडे बरसाए और जिस प्रकार पुलिस मूकदर्शक बनकर देखते पूरा पश्चिम बंगाल को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जाने से उनको रोका जा रहा है।
यह सारे हथकंडे अपनाने का काम कर रही है। आज राष्ट्रवादी विरोध हमने इसका प्रकट किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऊपर जो आक्रमण हुआ निश्चित रूप से यह शर्मानाक घटना है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के लिए जिसके राज्य में इलेक्शन हो रहा है और वहीं उनके ही कार्यकर्ता इस प्रकार से प्रजातंत्र का मजाक उड़ाते हैं इससे शर्मनाक बात नहीं हो सकती।
अब यह तो किसानों को करजा में जेल जा रहे हैं। सोने का नया कानून बनाएंगे किसान यह देश में गड़बड़ करेगा उनको जेल में कितने दिन डालेंगे। जिस रास्ते में भूपेश बघेल सरकार चल रही है 4 महीने में ही अंदर ही लोगों का पूरी तरीके से मोह भंग हो गया जो पश्चाताप कर रहे हैं।
राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री सरोज ने कहा कि पूरे देश में स्वामी निर्मल कांग्रेस की सरकार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के काफिले पर हमला किया। इस प्रकार के महापर्व में सरकार इस प्रकार के काम करेंगे।
राज्य सरकारें अगर अपनी भूमिका का निर्वहन व्यवस्था चरमरा जाएगी संघ व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर देश का विकास करें। लोकतंत्र व्यवस्था को बनाए रखना चाहिए।
लोकतंत्र को उन्होंने एक तरह से ललकारा है और उन्होंने यह सिद्ध करने की कोशिश की है कि उनका विश्वास लोकतंत्र पर नहीं है जिस चीजों से लगातार सामने आई है। बंगाल के विपक्षी दल पर सत्ताधारी दल और विपक्ष पश्चिम बंगाल में उन्होंने गुंडागर्दी की गणना करते हैं।
यह भी देखें :
पत्नि के गुप्तांग में पति ने डाल दिया बाइक के हैंडल का ग्रिप…जानें पूरा मामला…
Add Comment