इंदौर। पति की दरिंदगी की शिकार महिला को डाक्टरों ने नया जीवन दिया है। सरकारी अस्पताल में डॉक्टर्स ने जटिल सर्जरी के जरिये उसके प्राइवेट पार्ट से मोटरसाइकिल के हैंडल की ग्रिप निकाला है।
दो साल पहले दूसरी महिला से प्रेम के चक्कर में पत्नि की पिटाई के बाद पति ने उसके प्राइवेट पार्ट में वाहन के हैंडल में लगने वाला ग्रिप डाल दिया था। दो दिन पहले महिला की हालत खराब हुई तो उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां ऑपरेशन कर महिला के पेट से वाहन का हैंडल निकाला गया। फिलहाल महिला के लिए अगले 72 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं और वो पूरी तरह डॉक्टरों की निगरानी में है। वही पुलिस ने आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन सफल रहा और महिला के शरीर से बाइक का हैंडल निकाल लिया गया, लेकिन महिला को 72 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला ने पति के किसी और महिला के मेल जोल पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया था, पत्नि की रोकटोक पति को इतनी नागवार गुजरी कि उसने पत्नी को शराब पिलाकर उसके गुप्तांग में हैंडल डाल दिया।
शर्म के कारण महिला ने ये घटना किसी को नहीं बताई और ऐसी ही हालत में महिला ने करीब 2 साल गुजार दिया, लेकिन इसी बीच उसके पूरे शरीर में इन्फेक्शन फैल गया और उसका दर्द बर्दाशत से बाहर हो गया तो उसनेे हिम्मत जुटाकर महिला थाने पहुंची। उसकी हालत देख महिला पुलिस का भी दिल पसीज गया और उसने जल्द ही पीडि़त महिला को अस्पताल पहुंचाया।
यह भी देखें :
पवित्र रिश्ता फिर हुआ शर्मसार…10 साल तक पिता करता रहा बेटी से RAPE…कोर्ट ने कहा…7 करोड़ हर्जाना दें…
Add Comment