छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: शिकार को ले जाने के चक्कर में फंसा तेंदुआ…तीन दिनों से गांव में घुस रहा था…2 गायों सहित महिलाओं पर कर चुका था हमले का प्रयास…

गरियाबंद। अपने ही द्वारा घायल किए गए शिकार को लेने बाड़ी में घुसे तेंदुए को वनविभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर लिया। यह तेंदुआ पिछले 3 दिनों से गांव में घुस रहा था और 2 गायों सहित महिलाओं पर भी हमले का प्रयास कर चुका था। जिसे वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइजर गण से बेहोश कर पकड़ा। तेंदुए के पकड़े जाने पर लोगों ने ली राहत की सांस।

जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ग्राम खरहरी में बीते गुरुवार रात को एक तेंदुआ घुस गया। तेंदुआ एक बछड़े का शिकार कर घायल कर दिया। तेंदुआ घायल बछड़े को ले जाना चाह रहा था। उसी दौरान ग्रामीण के होहल्ला किए जाने से तेंदुआ बाड़ी में ही दुबक गया।



इसकी जानकारी गांव में लगते ही वहां लोगों की भीड़ बढ़ती गई। तब घटना की जानकारी वन विभाग और पुलिस विभाग को दिया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस विभाग और वन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से प्रयास करते हुए लोगों की भीड़ को वहां से हटाया।

वही तेंदुए को जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया लेकिन देर रात तक तेंदुआ उसी बाड़ी में छुपा रहा। जिससे ग्रामीणों में काफी दहशत का माहौल था। वहीं शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे तेंदुआ ग्राम के ही निवासी लखनयादव के बाड़ी में दुबका हुआ था।


WP-GROUP

जहां गीताबाई बाड़ी में काम करने के लिए निकली ही हुई थी कि अचानक दहाडऩे की आवाज आई और उस आवाज की डर से महिला अपनी जान बचाकर घर के अंदर भाग खड़े हुई। गीताबाई ने बताया कि घर के बाड़ी में काम करने गई हुई थी, उसी बीच दहाडऩे की आवाज आई।

मौके पर वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी अरुण सोम और सिटी कोतवाली प्रभारी राजेश जगत अपने दलबल के साथ मौजूद थे। तेंदुए को पकडऩे वन विभाग की टीम द्वारा पिंजरा लगाया गया। काफी मशक्कत के बाद वनविभाग की टीम ने उसे पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुए के पकड़े जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी देखें : 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया तीन दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ…कहा…छत्तीसगढ़ के आर्थिक मॉडल की चर्चा पूरे देश में…नई औद्योगिक नीति जनता को समर्पित…11 विभूतियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया गया सम्मानित…

Back to top button
close