ट्रेंडिंगवायरल

ससुरालियों की प्रताड़ना से त्रस्त महिला ने फोन की पुलिस से शिकायत… नहीं पहुंची तो बिना कपड़ों के ही निकली पड़ी थाने जाने… 3 किमी तक हाईवे पर ऐसी ही चलती रही…एक ने बनाया VIDEO…हो गया अंदर…

राजस्थान में ससुराल वालों की प्रताडऩा से परेशान एक महिला निर्वस्त्र होकर थाने पहुंच गई। चुरू जिले के बीदासर के वार्ड 5 में रहने वाली महिला का रविवार सुबह 8.30 बजे ससुरालवालों के साथ झगड़ा हो गया।

महिला ने फोन पर पुलिस से इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद भी पुलिस समय से नहीं पहुंची तो महिला निर्वस्त्र ही 3 किमी दूर थाने के लिए चल पड़ी। वह 45 मिनट तक भीड़भाड़ वाले राज्य मार्ग नंबर 20 पर इसी हाल में चलती रही।



मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, जब महिला रास्ते से होकर पुलिस थाने जा रही थी तो एक नाई ने उसका वीडियो बना लिया। लोगों का कहना है कि पुलिस ने सूचना के बाद मामले को गंभीरता से नहीं लिया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सास, जेठ-जेठानी और देवर को गिरफ्तार किया है।

इधर, महिला का वीडियो बनाने वाले नाई को भी देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। उसने पुलिस से शिकायत की पर वो समय पर नहीं पहुंची। इसके बाद महिला निर्वस्त्र ही थाने के लिए निकल पड़ी।
WP-GROUP

रास्ते में पुरानी तहसील के पास परिवार वालों और लोगों ने कपड़े पहनाकर ऑटो में बैठाने का प्रयास किया, लेकिन उसने न तो कपड़े पहने और न ही ऑटो में बैठी। थाने से 100 से 150 मीटर दूर स्थित सालासर मंदिर के पास थानाधिकारी और कांस्टेबल ने बैडशीट लाकर पीडि़ता को दी। इसके बाद उसे थाने ले गए।

यह भी देखें : 

बारात आने से पहले घर छोड़ भागी दुल्हन…उसकी जगह छोटी बहन को मंडप पर बिठाने की थी तैयारी…खुल गया राज तो…

Back to top button
close