Breaking Newsखेलकूदट्रेंडिंगयूथस्लाइडर

MI vs CSK Final: अजब संयोग! अगर ऐसा हुआ तो मुंबई इंडियंस का चैंपियन बनना तय…

आईपीएल के फाइनल में एक बार फिर चेन्‍नई सुपर किंग्‍स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत हो रही है। अब तक ये दोनों टीमें चार बार फाइनल में एक-दूसरे का सामना कर चुकी हैं, जिसमें मुंबई का दबदबा साफ तौर पर नजर आता है।

जी हां, मुंबई ने तीन बार बाजी मारी है तो एक बार चेन्‍नई को जीत मिली है। आज (12 मई) को ये दोनों टीमें हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में एक बार फिर आमने-सामने होंगी और हर कोई अपने-अपने अंदाज में अपनी टीम पर दांव लगा रहा है, लेकिन यह एक बात मुंबई की जीत की ओर इशारा कर रही है।



एक-एक साल के अंतराल पर मिली खिताबी जीत
आईपीएल में एक रोचक आंकड़े पर गौर करें तो एक बार फिर धोनी की टीम की हार पक्की नजर आती है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015 और 2017 में खिताबी जीत हासिल की है।

साफ है कि तीन बार से एक साल के अंतराल में मुंबई को आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी उठाने का मौका मिला है। वहीं, पिछले साल यानी 2018 में लीग राउंड में बाहर होने वाली मुंबई इंडियंस ने इस बार अपने दमदार प्रदर्शन से ना सिर्फ फाइनल में जगह बनाई है बल्कि वह खिताब की मजबूत दावेदार नजर आ रही है।

ये खिलाड़ी चेन्‍नई पर पड़ेगा भारी
मुंबई और चेन्नई की टीम में दो खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनके बीच आईपीएल का खिताबी मुकाबला एकतरफा रहा है। ये दो खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा हैं। मजेदार बात ये है कि इस बार भी टीम की कमान इन दोनों के ही हाथों में है। रोहित और धोनी की टीम को फाइनल में दो बार आमना-सामना हुआ है और हर मुंबई के हाथ बाजी लगी है।
WP-GROUP

आईपीएल में चेन्‍नई बनाम मुंबई
चेन्नई सुपर किंग्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच खिताबी भिडंत साल 2010, 2013 और 2015 में हो चुकी है। पहली बार धोनी की टीम को सामना सचिन तेंदुलकर की मुंबई से हुआ था और वह बाजी हार गई थी।

हालांकि रोहित शर्मा तब मुंबई के बजाए डेक्‍कन चार्जर्स टीम का हिस्‍सा थे। इसके बाद 2013 और 2015 में दोनों टीमों का फाइनल में आमना-सामना हुआ तो दोनों ही बार मुंबई की कमान रोहित के हाथों में थी और उनकी टीम ट्रॉफी उठाने में कामयाब रही।

इस तरह फाइनल मुकाबले में हिटमैन रोहित शर्मा अब तक धोनी पर भारी पड़ते रहे हैं। वैसे 2017 में जब रोहित की टीम ने अपना तीसरा खिताब जीता था तब उनके सामने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स सामने थी, जिसके कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ थे तो विकेट के पीछे मुस्‍तैद थे धोनी।

यह भी देखें : 

बिना ड्राइवर चलती रही कार…लड़की ने बॉयफ्रेंड संग रिकॉर्ड किया पोर्न VIDEO…

Back to top button
close