Breaking Newsचुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

विक्रम उसेंडी आज से झारखंड के 5 दिवसीय दौरे पर…

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी रविवार से पांच दिवसीय दौरे पर झारखंड रवाना हो रहे हैं। वे वहां लोकसभा चुनाव में दुमका लोकसभा सीट पर पार्टी के प्रत्याशी सुनील सोरेन के पक्ष में प्रचार करेंगे।





WP-GROUP

उसेंडी रविवार को राजधानी से साउथ बिहार एक्सप्रेस से रवाना होंगे। दुमका लोकसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री शीबू सोरेन कई बार से सांसद रहे हैं। ऐसे में उस सीट पर पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए उसेंडी दौरा करेंगे। उनके साथ प्रचार करने के लिए पूर्व मंत्री केदार कश्यप भी रहेंगे। यहां छठवें चरण में 19 मई को मतदान होगा।

यह भी देखें : 

मल्टी विटामिन सीरिप के नाम पर करोड़ा का घोटाला…ईओडब्लू ने की जांच शुरू

Back to top button
close