खेलकूदट्रेंडिंगमनोरंजनयूथस्लाइडर

IPL फाइनल में चौथी बार मुंबई से भिड़ेगी चेन्नई…जाने किसका पलड़ा भारी…

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल सीजन 12 का फाइनल मुकाबला रविवार 12 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के दस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है और वह रिकॉर्ड आठ बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही।

इनमें से तीन बार वह चैंपियन बनी है। मुंबई इंडियंस पांचवीं बार फाइनल में पहुंची है। तीन बार उसे खिताबी जीत हासिल हुई है। आईपीएल में यह चौथा अवसर होगा जब मुंबई और चेन्नई फाइनल में आमने-सामने होंगे। आईपीएल फाइनल की बात करें तो मुंबई का पलड़ा चेन्नई पर भारी रहा है।

फाइनल में अब तक मुंबई दो और चेन्नई एक बार जीत दर्ज करने में सफल रहा है। मुंबई ने पहले क्वालिफायर में चेन्नई को ही हराया था। महेंद्र सिंह धोनी नौवीं बार आईपीएल फाइनल खेलेंगे। इस सीजन में मुंबई ने 3 बार चेन्नई को मात दी है, जिसमें दो लीग मैच और एक क्वालिफायर मुकाबला शामिल है।



मुंबई ने चेन्नई के खिलाफ 2010 आईपीएल फाइनल गंवाया था, उस वक्त टीम के कप्तान सचिन तेंदुलकर थे। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने 2013 और 2015 के आईपीएल फाइनल में चेन्नई को हराया है, उस दौरान रोहित शर्मा मुंबई के कप्तान थे।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डि कॉक इस सीजन की बेहतरीन सलामी जोडिय़ों में से एक साबित हुए हैं तो मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव ने टीम को कई मौकों पर संभाला है। इस सीजन टीम की एक अलग ताकत आखिरी ओवर में बहुत तेजी से रन बटोरना रही है और इसमें हार्दिक पंड्या ने बड़ा किरदार निभाया है।
WP-GROUP

हार्दिक को कीरोन पोलार्ड का भी अच्छा साथ मिला है। गेंदबाजी में उसके पास दो ऐसे गेंदबाज है जो डेथ ओवरों में रन बनाना मुश्किल कर देते हैं। जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा की जोड़ी चेन्नई के के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

चेन्नई के पास बल्लेबाजी में अच्छे और बड़े नाम हैं। शेन वॉटसन, सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो, अंबति रायडू और खुद कप्तान धोनी का जलवा पूरी दुनिया ने देख रखा है। गेंदबाजी का जिम्मा अनुभवी हरभजन सिंह और इमरान ताहिर पर होगा। ब्रावो टीम के लिए कई मौकों पर तुरुप का इक्का साबित हुए हैं।

यह भी देखें : 

‘मंदबुद्धि’ बेटा…पिता के शव को खा रहा था नोच-नोचकर…बाप ने लगाई थी फांसी…तीन दिनों से बंद थे दोनों एक ही कमरे में…

Back to top button
close