अलवर। राजस्थान के अलवर में थाना गाजी में गैंगरेप का मामला शांत भी नहीं हुआ है। सीकर जिले में हुए एक गैंगरेप की वजह से हंगामा मच गया। सीकर जिले के फतेहपुर में देहाड़ी पर काम करने वाले मजदूर, किवाड़ तोड़कर घर में घुसे और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
घर में उस समय महिला का दिव्यांग देवर और बुजुर्ग सास-ससुर थे लेकिन वह कुछ नहीं कर पाए। पुलिस के मुताबिक अनुसार, फतेहपुर का रहने वाला आदिल पिनारा कई दिनों से पीडि़त महिला के घर में काम कर रहा था। वह इस घर में मजदूरी करता था।
जब पीडि़ता का पति घर से किसी काम से बाहर गया तो उसे इस बात की जानकारी थी। उसने अपने दोस्त सनीफ के साथ मिलकर सामूहिक बालात्कार की वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया। उस दिन दोनों आरोपी सीढ़ी लगाकर दूसरी मंजिल पर चढ़े और किवाड़ को तोड़ दिया।
फिर अंदर सो रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। महिला के चिल्लाने पर दिव्यांग देवर और बुजुर्ग सास-ससुर भी कुछ नहीं कर सके। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी महिला का मोबाइल लेकर फरार हो गए।
पति के घर आने पर पत्नी ने आपबीती बताई। इसके बाद थाना में केस दर्ज कराया गया। दुष्कर्म के मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी देखें :
दुनिया का सबसे खतरनाक हेलीकॉप्टर अपाचे मिला भारत को…दुश्मनों को बिना नजर आए कर सकता है तबाह…
Add Comment