रायपुर। प्रदेश में इन दिनों झूलसा देने वाली धूप पड़ रही है। सूर्य देव आग बरपा रही है। गर्मी अपने चरम पर है। प्रदेश में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गई है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में अगले 48 घंटे तक लू चलने की चेतावनी दी है।
झूलसा देने वाली गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। सुबह से ही धूप चुभने लगी है। दोपहर में गर्मी के चलते सड़क विरान हो जा रही है। लोग घरों पर ही रहना पसंद कर रहे हैं। अतिआवश्यक कार्य होने पर ही लोग घर से निकल रहे हैं। वे भी पूरी सुरक्षा के साथ। सिर पर टोपी आखों पर चश्मा पहन कर ही निकल रहे हैं।
प्रदेश की ज्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार चला गया है। बुधवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री और रायपुर में 44.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सीजन में पहली बार राजधानी का पारा 44 डिग्री के पार पहुंचा है।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग में अगले 48 घंटे तक चलेगी लू। साथ मौसम विभाग ने आपदा प्रबंधन विभाग को जरूरी कदम उठाने पत्र लिखा है। इस सीजन में पहली बार राजधानी का तापमान 44 डिग्री के पार हुआ है।
प्रदेश के शहरों का अधिकतम तापमान
- बिलासपुर में 45.0
- राजनांदगांव में 45.0
- रायपुर में 44.3
- दुर्ग में 42.6
- पेंड्रारोड 41.5
- अंबिकापुर में 41.0
- जगदलपुर में 41.0
यह भी देखें :
बेटे की शादी का कार्ड बांटने जा रहे पिता को स्कार्पियों ने ठोका…घटना स्थल पर ही मौत…
Add Comment