राजपुर। पुत्र की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता को तेज रफ़्तार स्कार्पियो ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना राजपुर के मरकाडांड की है।
मरकाडाड़ निवासी गोड़ परिवार में शादी की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील हो गई। परिवाल के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे लेकिन एक ऐसी खबर आई की सब स्तब्ध रह गए। मरकाडाड़ निवासी बचन गोड़ के बेटे महेश सिंह की शादी 14 मई को होने वाली थी।
बचन गोड़ बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले हुए थे। इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर स्थित अटल चौक पर बैठकर कार्ड छांट रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कार्पियो वाहन में तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिस ने चालक को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी देखें :
Add Comment