रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार पर उत्तरप्रदेश गए जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे की तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते उनका इलाज लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट ऑफ मेडिकल साइंस अस्पताल में चल रहा है। इसके चलते विधि एवं विधायी कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार अस्थायी रुप से खाद्य मंत्री मोहम्मद अकबर को दी गई हैं।
मुख्य सचिव सुनील कुमार कुजूर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि रविंद्र चौबे संसदीय कार्यमंत्री, विधि एवं विधायी कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन एव कायाकट के स्वास्थ्य खराब होने के कारण छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आबंटन) नियम चार के अनुसार राज्यपाल द्वारा उनको आवंटित विधि एवं विधायी कार्य विभाग से संबंधित अत्यावश्यक नस्तियां संबंधी प्रभार मंत्री मोहम्मद अकबर को आगामी आदेश तक सौंपते हैं।
यह भी देखें :
सूने मकान और दुकान को बनाते थे निशाना…चोरी के 5 आरोपी गिरफ्तार
Add Comment