रायपुर। राजधानी में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। रोज किसी ना किसी मोहल्ले में चोर हाथ साफ कर रहे हैं। बीती रात चोरों ने तो सेजबहार में धावा बोला। यहां के कई घरों में चुरी की घटना को अंजाम दिया।
बीती रात चोरों ने सेजबहार के 5 घरों में घुस कर चोरी की। जिसमें गुलशन वाटिका के 4 मकानों में के साथ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरी की। यहां के निवासी पत्रकार धनवेंद्र जायसवाल के मकान में भी चोरी हुई। पीडि़तों ने मुजगहन थाना में मामला दर्ज कराया है।
ज्ञात हो कुछ दिनों पहले भी कई घरों में चोरी हुई थी। फिलहाल इन घरों से क्या-क्या चोरी हुई और कितना का हुई इस संबंध में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस पता लगा रही है। बताया जा रहा है नगदी समेत जेवरात ले गए हैं चोर।
राजधानी समेत आस-पास में चोर रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। दिन भर किसी ना किसी बहाने से चोर मोहल्ले में घुस कर रेकी करते हैं। फिर रात में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।
चोरी अधिकांश सूने मकानों पर धावा बोल रहे हैं। इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। साथ ही स्कूलों में छुट्टी होने के कारण परिवार घुमने-फिरने निकल रहे हैं। जिसका चोर फायदा उठा रहे हैं।
यह भी देखें :
Ramzan: सिर्फ भूखे रहना ही रोजा नहीं…नाक-कान-आंख से भी जुड़े हैं ये नियम…
Add Comment