सियासत

मकर संक्रांति पर लालू के लिए जेल पहुंचाया दही-चूड़ा

रांची। चारा घोटाले में सजा सुनाए जाने के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को जेल में बागवानी का काम मिला है। लेकिन, लालू यह काम नहीं कर रहे हैं। काम नहीं करने के पीछे उनकी बीमारी और कोर्ट में लगातार पेशी आड़े आ रही है। शनिवार को भी लालू ने धूप में बैठकर अखबार पढ़ा। इसके बाद अपनी सेल में चले गए। मकर संक्रांति के मौके पर लालू प्रसाद यादव के लिए समर्थकों ने जेल में दही-चूड़ा और तिलकुट पहुंचाया। शनिवार को रांची के बाजार से दही-चूड़ा और तिलकुट खरीद कर अनिल सिंह आजाद, आशुतोष यादव, हाजी जुबेर समेत अन्य लोग जेल गेट पहुंचे थे। उन लोगों ने लालू से मिलने की अनुमति भी मांगी। लेकिन, किसी को अनुमति नहीं मिल सकी। अन्य कैदियों के लिए भी उनके परिजनों ने तिलकुट, दही और चूड़ा भिजवाया। जेल प्रशासन ने भी मकर संक्रांति की तैयारी पूरी कर ली है। सभी बंदी जेल प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गए चूड़ा, दही, गुड़ और तिलकुट खाएंगे।

Back to top button