क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

सूदखरों पर सख्त हुई राजधानी पुलिस…ब्याज व ब्लैकमेलिंग करने वाला रोहित तोमर गिरफ्तार…पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

रायपुर। सूदखोरों के चक्कर मे राजधानी सहित प्रदेश के कई लोग इनकी गिरफ्तर में हैं और मोटी रकम के साथ ब्याज भी दे रहें है भी रहे सूदखोरों का मूलधन जस का तस होने से कई लोग आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हो जाते है वहीं जो पैसे नहीं देते है उन्हें ये सूदखोर अपने गुर्गो से जान से मारने की धमकियां भी दिलाते हैं।

जिसके चलते अब पुलिस ने इनके खिलाफ भी मुहिम छेड़ रखी हैं। कुछ रोज पूर्व ही करनी सेना के प्रदेशाध्यक्ष को रूबी तोमर को गिरफ्तार किया था। सूदखोर व ब्लैकमेलिंग का आरोपी रोहित तोमर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।



रायपुर के ब्लैकमेलिंग का मुख्य आरोपी रोहित कुमार तोमर को पकडऩे में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैै, पुलिस ने आरोपी रोहित तोमर को दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर ले आई है। आरोपी रोहित तोमर दिल्ली में छुपा हुआ था।

रायपुर पुलिस दिल्ली में 5 दिनों से डेरा डाल रखा था, किंतु सही मौका नहीं बन पा रहा था वहीं आरोपी भी बेहद चालाकी व सतर्कता के साथ ही निकल रहा था। मामले में आरोपी रूबी तोमर के साथ चारों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं जो अभी जेल में है। वहीं शहर के कई थानों में इनके विरुद्ध अपराध दर्ज है।


WP-GROUP

बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी धार्मिक संगठनों से भी जुड़ें हुएं हैं। संगठन की आड़ में भी कई तरह के घृणित व अनैतिक कृत्य भी करतें थे। एडिशनल एसपी प्रफुल ठाकुर ने बताया कि आरोपी रोहित तोमर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है, उसने किन-किन लोगों के साथ ठगी की है उससे पूछताछ किया जा रहा है।

ठगी के पैसों से उसने कई जगह पर मकान और वाहन खरीद रखा है उसकी भी जांच करेंगे। इस मामले में और किसी की संलिप्तता होगी उसकी जांच किया जायेगा। फिलहाल अभी आरोपी रोहित तोमर से पूछताछ हो रही है जल्द ही पुलिस कुछ बड़ा खुलासा भी कर सकती है।

यह भी देखें : 

ओड़िशा राज्य में आए समुद्री चक्रवाती तूफान फानी से हुई क्षति…छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की 11 करोड़ देने की घोषणा

Back to top button