रायपुर। शहर में देह व्यापार का कारोबार तेजी से चल रहा हैं। बड़े-बड़े शापिंग मॉल और पॉश इलाकों में बने स्पा व ब्यूटी पार्लर की आड़ में यह धंधा जोरों पर हैं। पुलिस सूचना पर कार्यवाही भी कर रही हैं। शनिवार को पुलिस ने सेक्स रैकेट का भांडा फोड़ा हैं।
पुलिस ने राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दबिश देकर बड़े सेक्ट रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि कई यूनिसेक्स सैलून में देहव्यापार का धंधा काफी दिनों से संचालित हो रहा है।
लिहाजा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज दो जगहों पर छापेमार कार्यवाही की गई। जिसमें पुलिस ने 8 लड़कियां और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुरानी बस्ती सीएसपी कृष्ण कुमार पटेल के निर्देश पर ये कार्रवाई की गयी है।
जिन दो सैलून में कार्रवाई की गयी है, उनमें ग्लैमर्स फैमली सैलून अमलीडीह और एंप्रेसिया सैलून देवपुरी शामिल हैं। सभी लड़कियां छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। पुलिस सभी के खिलाफ देहव्यापार कानून के तहत कार्रवाई कर रही है।
यह भी देखें :
VIDEO: करंट लगने से तीन लोग जिंदा जले…भिलाई पावर हाऊस की घटना…देखे वीडियो
Add Comment