खेलकूदट्रेंडिंगदेश -विदेश

टूट गया सचिव तेंदुलकर का यह रिकार्ड…इन लड़कियों से बनवाई दाढ़ी…

मुंबई। भारत के महान क्रिकेटर सचिव तेन्दुलकर का आज एक रिकार्ड टूट गया। यह रिकार्ड जानकर आप चौक जाएंगे। सचिन तेन्दुलकर आज से पहले किसी दूसरे से शेव नहीं बनवाई थी।

लेकिन आज दो लड़कियों से शेव बनवाई। और ऐसा किया भारत में मौजूद लिंग संबंधित रुढि़वादिता को तोडऩे में अपना योगदान देने के लिए। इस पेशे में अभी तक पुरुषों का ही वर्चस्व माना जाता रहा है।



महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम वैसे तो क्रिकेट के मैदान पर पहले ही कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन महिला हज्जाम नेहा और ज्योति से पहली बार दाढ़ी बनवाना निश्चित रूप से उनके लिए गर्व का क्षण होगा।

तेंदुलकर ने ऐसा भारत में मौजूद लिंग संबंधित रुढि़वादिता को तोडऩे में अपना योगदान देने के लिए किया। इस पेशे में अभी तक पुरुषों का ही वर्चस्व माना जाता रहा है, लेकिन उत्तर प्रदेश की बनवारी तोला गांव की नेहा और ज्योति ने अपने पिता के बीमार होने के बाद 2014 में उनकी जिम्मेदारी संभालने का फैसला किया।
WP-GROUP

हालांकि इन दोनों के लिए यह सफर आसान नहीं था क्योंकि शुरू में लोग महिला हज्जाम से दाढ़ी नहीं बनवाते या बाल नहीं कटवाते थे। जिलेट इंडिया के विज्ञापन में उनकी प्रेरणादायी कहानी को उजागर किया गया, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस विज्ञापन को यू-ट्यूब को 1.60 करोड़ लोगों ने देखा है। इसके बाद ही तेंदुलकर ने इन दोनों से दाढ़ी बनवाने का फैसला किया।

तेंदुलकर ने फिर इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा-आप शायद इसे नहीं जानते, लेकिन मैंने कभी भी किसी से शेव नहीं बनवाई। आज यह रिकॉर्ड टूट गया। इन महिला हज्जाम से मिलना सम्मान की बात है। तेंदुलकर ने इन दोनों को जिलेट स्कॉलरशिप भी प्रदान की जिनमें उनकी शैक्षिक और पेशेवर जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

यह भी देखें : 

क्या आपने देखा है तीन आंखों वाला सांप…नहीं ना…पर यहां देखा गया है…तस्वीरें देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान…

Back to top button
close