छत्तीसगढ़

खबर का असर…नगर निगम कमिश्नर तायल के निर्देश पर…जारी ग्रेच्युटी की राशि

रायपुर। ग्रेच्युटी के लिए भटक रहें नगर निगम के कर्मचारियों को राशि देने का आदेश जारी कर दिया गया हैं। दो रोज पूर्व ही द. खबरीलाल ने ग्रेच्युटी के लिए भटक रहें कर्मचारियों की मांगों के संबंध में खबर लगाया था।

जिसका असर शुक्रवार को नगर निगम कमिश्नर शिव अनंत तायल के द्वारा दिए गए आदेश में देखने को मिला। तायल के निर्देश पर नगर निगम के पूर्व व सेवानिवृत कर्मचारियों की लंबित ग्रेच्युटी राशि के भुगतान के आदेश जारी कर दिए गए हैं।





WP-GROUP

इसके तहत ऐसे 87 कर्मियों के लिए 2.91 करोड़ रुपये का उपदान उनके खातों में स्थानांतरित किया गया। गत दिवस कुछ पूर्व कर्मियों ने ग्रेच्युटी की राशि की अदायगी में हो रहे विलंब को नगर निगम कमिश्नर तायल के संज्ञान में लाते हुए शीघ्र भुगतान का अनुरोध किया था।

कमिश्नर तायल ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी सी.पी.एफ. सदस्यों को ग्रेच्युटी की राशि तत्काल भुगतान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए थे। इसके परिपालन में नगर निगम के वित्त विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राप्त राजस्व आय की राशि में से 2.91 करोड़ रुपये का भुगतान सभी 87 कर्मचारियों के खाते किया जा चुका है।

यह भी देखें : 

आइसक्रीम फैक्ट्री में छापा…गंदगी के देख की कार्यवाही

Back to top button
close