छत्तीसगढ़स्लाइडर

आइसक्रीम फैक्ट्री में छापा…गंदगी के देख की कार्यवाही

रायपुर। भनपुरी में एक आइसक्रीम फैक्ट्री में छापा मारकर वहां रखे खराब आइसक्रीम नष्ट किये गए। दो अन्य फैक्ट्रियों से भी सेम्पल लिए गए हैं। नगर निगम और खाद्य विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार को दोपहर भनपुरी में कमल खूबचंदानी के आइसक्रीम फैक्ट्री में छापामार कार्यवाही की गई हैं। इस दौरान फैक्ट्री में चारों तरफ गंदगी पाई गई साथ ही आइसक्रीम भी गंदगी के बीच रखे पाए गए।





WP-GROUP

विभाग द्वारा जन स्वास्थ्य के मद्देनजर वहां रखे आइसक्रीम को नष्ट करवा गया। फैक्ट्री के संचालक को समझाइश दी तो वह फैक्ट्री को बंद करने की बात कहने लगा। उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। इसी क्षेत्र के दो अन्य फैक्ट्रियों में भी छापा मारकर सेम्पल लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़: CM भूपेश बघेल ने कहा, ओडिशा की करेंगे हरसंभव मदद…CS को दिए निर्देश…

Back to top button
close