Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

फानी से सावधान…बस्तर में छाए बादल…कोंटा, सुकमा, कोंडागांव, जगदलपुर और कांकेर में गरज चमक के साथ होगी बारिश…

जगदलपुर। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफ़ान फानी बुधवार की रात को ही मजबूत होकर करीब करीब सुपर साइक्लोन में बदल गया था। उसके बाद गुरुवार को यह आंध्र प्रदेश की और बढऩे लगा। शुक्रवार को ओडिशा के पुरी तट से टकरा। उसके पुरी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।

मौसम वैज्ञानिक पीएल देवांगन ने बताया कि फानी तूफान का असर बस्तर में भी दिखाई देगा। हालांकि इसका असर यहां कम होगा। बावजूद इसके चलते यहां 20 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है।

इन इलाकों में छाएंगे बादल होगी बारिश,चलेंगी हवाएं
चूंकि गोपालपुर और चांदबाली जगदलपुर से काफी दूर है इसलिए यहां तूफान का ज्यादा और सीधा असर नहीं होगा। फिर भी इस के प्रभाव से बुधवार को ही यहां बादल छा गए और हवा चलने लगी।

मौसम वैज्ञानिक देवांगन के मुताबिक शुक्रवार को बस्तर के पूर्वी क्षेत्र वाले इलाके कोंटा, सुकमा,कोंडागांव, जगदलपुर, कांकेर जिलों में गरज चमक रहेगी। इसके साथ न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। शनिवार दोपहर बाद से मौसम में फिर बदलाव होगा।





WP-GROUP

यह भी वजह है कि बस्तर प्रभावित नहीं होगा
गोपालपुर के तटीय इलाकों से जैसे ही तूफान टकराएगा उसके बाद इसकी रफ्तार कम हो जाएगी। इसमें महत्वपूर्ण यह है कि टकराने के बाद तूफान बांग्लादेश की ओर निकल जाएगा।

जिससे इधर के इलाकों में नुकसान होने की संभावना कम हो जाएगी। यह भी एक बड़ी वजह है कि ओडिशा के तटीय क्षेत्र से टकराने के बाद भी बस्तर तूफान की दिशा में सीधे तौर पर नहीं आ रहा है। इससे यहां कम प्रभाव रहेगा।

यह भी देखें : 

फानी से सहमा ओडिशा… पुरी में 245 किमी की रफ्तार से चल रही है हवा…एक की मौत…देखें तूफान का VIDEO

Back to top button
close