Breaking Newsदेश -विदेशस्लाइडर

फानी से सहमा ओडिशा… पुरी में 245 किमी की रफ्तार से चल रही है हवा…एक की मौत…देखें तूफान का VIDEO

पुरी। समुद्री तूफान फानी पुरी तट से टकरा गया है। पुरी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। हैदराबाद के मौसम विभाग के मुताबिक पुरी में 245 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। प्रशासन पहले से ही मुस्तैद है।

समुद्री किनारों से लोगों को हटा कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है। सरकारी इंतजामों और तूफान से लडऩे की तैयारियों पर खुद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पैनी नजर बनाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पुरी में 245 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। ओडिशा के तटीय इलाकों में तेज बारिश हो रही है।

ओडिशा में एक की मौत
ओडिशा के मुख्य सचिव आदित्य प्रसाद भुवनेश्वर में बैठक कर रहे हैं। वहीं पुरी में पेड़ गिरने से एक शख्स की मौत हो गई है।

14 जिलों के प्रभावित होने की आशंका
फानी से निपटने के लिए एनडीआरएफ के जवान मुस्तैद हैं। राहत और बचाव के लिए ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान, झारखंड और केरल में हृष्ठक्रस्न की कई टीमें लगाई गई हैं। कई राज्यों की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है, जिसे खतरे से निपटने के लिए जरूरत के हिसाब से तुरंत प्रभावित इलाकों में भेजा जा सके।

नौसेना ने भी अपनी ओर से मुकम्मल इंतजाम किए हैं। फानी तूफान से ओडिशा के 14 जिलों के प्रभावित होने की आशंका है। इसमें पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपारा, बालासोर, भदरक, गंजम,खुर्दा, जाजपुर, नयागढ़, कटक, गाजापटी,मयूरभंज, ढेंकानाल और कियों झार शामिल हैं।





WP-GROUP

ओडिशा में चक्रवात फानी की वजह से बारिश और तेज हवाएं चलने के बीच राज्य सरकार ने 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा और लोगों से शुक्रवार को घरों में रहने की सलाह दी।

यह तूफान पुरी के पास सुबह साढ़े नौ बजे दस्तक देगा.ओडिशा के मुख्य सचिव ए पी पधी ने कहा कि चक्रवात के धार्मिक नगरी पुरी के बेहद करीब शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचने की आशंका है और इसके यहां टकराने की पूरी प्रक्रिया चार-पांच घंटे की होगी।

यह भी देखें : 

तूफानी रफ्तार से पुरी तट से टकराया फानी…MAP VIDEO में देखें LIVE…इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा…

Back to top button
close