Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

विधायक भीमा मंडावी की हत्या: 8 लाख का इनामी नक्सली प्लाटून कमांडर माड़वी मुइया ढेर…कई बड़ी घटनाओं में था शामिल…SP ने की पुष्टि…

दंतेवाड़ा। डीआरजी और जिला पुलिस बल ने गुरूवार को बस्तर में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। किरन्दुल थाना क्षेत्र के पेरपा और मड़कामीरास के जंगल में जवानों एक 8 लाख का इनामी नक्सली को मार गिराया है।

नक्सली का नाम प्लाटून कमांडर माडवी मुइया है। वह विधायक भीमा मंडावी वारदात सहित कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है। घटना स्थल से 315 बोर का हथियार सहित 6 राउंड गोलियां भी बरामद की है। घटना की पुष्टि एसपी अभिषेक पल्लव ने की है।



पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि माडवी मुइया जंगल में छिपा हुआ है। इसके बाद डीआरजी और किरंदुल पुलिस गस्त पर निकली। जवानों ने मुइया को घेराबंदी कर मार गिराया। शव को पिकअप में डालकर थाना लाया जा रहा है।
WP-GROUP

बताया गया कि माडवी मुइया नक्सलियों की 24 नम्बर प्लाटून का कमांडर था। वह मलंगीर एरिया कमेटी में सक्रिय होकर बड़ी वारदातों में शामिल रहा। विधायक भीमा मंडावी की वारदात में भी वह शामिल था।

साथ ही पत्रकारों पर हमला के अलावा चोलनार ब्लास्ट में भी शामिल था। शासन द्वारा उस पर 8 लाख का इनाम घोषित था।

यह भी देखें : 

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ : चक्रवाती तूफान ‘फानी’ सुपर साइक्लोन में तब्दील…तापमान में गिरावट…दोपहर बाद दिखेगा ज्यादा असर…महासमुंद, बलौदाबाजार, गरियाबंद जिले सबसे ज्यादा होंगे प्रभावित…

Back to top button
close